SSP नैनीताल के निर्देशन में रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 45 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार…

IMG-20251024-WA0003
खबर शेयर करें -

 

 

रामनगर (नैनीताल): जनपद नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “Mission Drug Free Devbhoomi 2025” के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। रामनगर पुलिस ने एक तस्कर को दबोचते हुए उसके कब्जे से लगभग 45 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत ₹11.25 लाख आंकी गई है।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ढेला पुल, मालधनचौड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो (UK18 G-7100) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से तीन कट्टों में भरा कुल 45 किलो गांजा बरामद हुआ।

 

पुलिस ने मौके से तस्कर हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी उजाला अस्पताल के सामने, मानपुर थाना काशीपुर, उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 380/25, धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:

1️⃣ उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार – चौकी प्रभारी मालधनचौड़

2️⃣ उ0नि0 सुनील धानिक – चौकी प्रभारी पिरूमदारा

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

3️⃣ का0 गोविन्द सिंह

4️⃣ का0 कविन्द्र सिंह

5️⃣ का0 मेघा चन्द्र

 

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा और कहा कि जनपद में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Ad