हल्द्वानी– पुलिस के इस जवान ने पेश की मानवता की शानदार मिसाल…

IMG-20221212-WA0020.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सीपीयू के कॉन्स्टेबल रोहित सिंह ने एक बार फिर से मानवता की मिसाल पेश करते हुए सीपीयू और नैनीताल पुलिस का मान बढ़ाया है।

सीपीयू में तैनात कांस्टेबल रोहित सिंह ने आज हाइडिल चौराहे पर एक गरीब बच्चे को भोजन कराया रोहित सिंह ने बताया जब ड्यूटी पर तैनात थे उस दौरान एक भूखा बच्चा उनके पास आया और उनसे कहा कि उसे बहुत तेज भूख लगी है खाना खिला दो या कहने पर उनका हृदय करुणामई हो गया ऐसे में उन्होंने पास में एक रेस्टोरेंट में उस भूखे बच्चे को भरपेट भोजन कराया साथी खुद ही उसके साथ बैठकर भोजन किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–खनन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों को दिए अहम दिशा–निर्देश...

सीपीयू के कांस्टेबल रोहित सिंह ने सभी लोगों से अपील की है कि उनके आसपास कोई भी भूखा व्यक्ति हो उसको जरूर भोजन कराएं इससे बड़े मानवता की मिसाल नहीं हो सकती इससे पहले भी कॉन्स्टेबल रोहित सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है, पुलिस की इमेज को बेहतर बनाने की और काम करते रहते हैं