उत्तराखंड पुलिस के यह अधिकारी बने देवदूत, वाहन दुर्घटना में घायल युवक को समय से पहुंचाया अस्पताल, पढ़िए पूरी खबर…

IMG-20250112-WA0255
खबर शेयर करें -

सीओ भवाली ने तत्परता दिखाते हुए वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

पुलिस उपाधीक्षक भवाली श्री सुमित पांडेय कैंचीधाम से सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर भवाली की तरफ वापस आ रहे थे।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

भवाली पेट्रोल पंप से आगे कुछ लोग जमा थे तथा चिल्ला रहे थे, पास जाकर देखने पर पता चला कि एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 15, 20 फिट नहर में गिर गया था।

घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी किए मय चालक नहर के पास पहुंचे। पास जाकर देखा तो वाहन में 02 लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति सुरक्षित, तथा दूसरा घायल था।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

घायल को हमराही तथा स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सी.ओ. भवाली श्री सुमित पाण्डे द्वारा समय पर घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस फोर्स के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को कुशलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे घायल व्यक्ति की जान बच पाई।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

Ad Ad Ad