हल्द्वानी– शादी से किया युवक ने इंकार, थाने पहुंची महिला, अब मुकदमा हुआ दर्ज..

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– मुखानी थाने में महिला ने ओखलकांडा के रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शरारिक शोषण करने का आरोप लगाया है, पुलिस ने महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- मुख्य सचिव ने की कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा

एसओ मुखानी रमेश बोरा ने बताया की महिला ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि 2019 में उसके पति का निधन हो गया था, जिसके बाद ओखलकांडा का रहने वाला एक युवक उसके साथ बातचीत करने लगा।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री धामी का किया आभार व्यक्त

इसके बाद उनकी मुलाकात भी हुई, इस बीच युवक ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा, उसके बाद वह उससे शादी करने की बात कह रहा था, लेकिन अब वह शादी की बात से इनकार करने के साथ ही उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें:  उच्च शिक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है, एसओ ने बताया पूरे मामले की निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी।