दुखद खबर उत्तराखंड- और जब बच्चों को पढ़ाते–पढ़ाते शिक्षक को आया हार्ट अटैक. आप भी पढ़ें पूरी खबर।

Screenshot_20221104-100314_Google
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक दुखद खबर सामने आई हैं। जहां स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए शिक्षक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मामला पिथौरागढ़ जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनार गांव का है। जहां पर 46 वर्षीय प्रताप सिंह बिष्ट पुत्र रतन सिंह बिष्ट गांव के ही विद्यालय में तैनात थे। वो क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे थे कि तभी अचानक जमीन पर गिर गए। टीचर को जमीन पर गिरता देख बच्चों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अभिभावकों समेत आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी दी। स्कूल पहुंचे स्थानीय लोगों ने टीचर को गंगोलीहाट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने टीचर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार टीचर की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad