दुःखद खबर–पांखू कोटगाड़ी से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में कार, एक की मौत तीन घायल…

Screenshot_20240415_211116_Samsung Internet
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा–सेराघाट धौलछिना मोटर मार्ग में कसान बैंड सुनखाली गधेर के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी, इस सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए, सभी एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है, जिसकी शिनाख्त रेखा उप्रेती उम्र 65 वर्ष पत्नी सुबोध चंद्र निवासी तल्लीताल, नैनीताल के रूप में हुई है।हादसे में दीपा पंत उम्र 52 वर्ष पत्नी प्रमोद चंद पंत, निवासी जवाहरनगर थाना पंतनगर, उधमसिंहनगर, सुषमा पंत उम्र 50 वर्ष पत्नी गजेन्द्र पंत, निवासी, डांट भीमताल, नैनीतालप्रमोद चंद पंत उम्र 55 वर्ष पुत्र गंगा दत्त पंत, निवासी जवाहरनगर थाना पंतनगर उधमसिंह नगर घायल हैं।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

तीनों घायलों को सीएचसी धौलछीना में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक कार करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी, कार को प्रमोद चंद पंत चला रहे थे, प्रमोद एसएसबी में कार्यरत हैं, और आजकल बिहार में तैनात हैं, सभी लोग मूल रूप से उपराड़ी गांव, गंगोलीहाट के रहने वाले है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

जो पूजा के लिए गांव आए हुए थे,13 अप्रैल को गांव में पूजा पाठ करने के बाद सभी ने 14 अप्रैल को कोटगाड़ी देवी मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शन किये थे, जिसके बाद आज वह भीमताल को लौट रहे थे, कि तभी हादसे के शिकार हो गए हादसा कैसे हुआ इसकी जाँच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

Ad Ad Ad