बिग ब्रेकिंग–कुमाऊ आयुक्त रावत के जनता दरबार में जमीन समेत तमाम मुद्दों का त्वरित निवारण…

IMG-20240302-WA0090-1024x683.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड–कमिश्नर ने बुजुर्ग विधवा महिला की लगवाई पेंशन, महिला ने कमिश्नर का किया धन्यवाद, जनता दरबार मे फरियादियों की सुनी समस्या।

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार लगाकर फरियादियों की जन समस्या सुनी, इस दौरान जमीनी विवाद, दुकान को जबरन हड़पने, विधवा पेंशन समेत प्रकार की समस्याएं देखने को मिली जिसका निस्तारण उनके द्वारा कराया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक दुकान पर अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा था जिसकी शिकायत पीड़ित महिला द्वारा कमिश्नर से की गई थी, जिस पर उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर के अधिकारियों और पुलिस को निर्देश देते हुए तत्काल दुकान से कब्जा हटाकर महिला को दिए जाने की निर्देश दिए। जिस पर महिला ने कमिश्नर का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

तो वही धारी की रहने वाली एक बुजुर्ग विधवा महिला जिसको पेंशन नहीं मिल पा रही थी उसके द्वारा कमिश्नर से पेंशन लगवाने की गुहार लगाई गई थी जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर महिला की पेंशन लगवाई जिस पर महिला ने कमिश्नर का धन्यवाद भी किया ऐसी कई सारी समस्या जनता दरबार में उनके समक्ष आई जिसका निस्तारण उनके द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

Ad