PCS अफसर ने दिया मानवता का परिचय, दुर्घटना में घायलों को पहुंचाया अस्पताल, हो रही प्रशंसा…

Screenshot_20241010_223407_Gallery
खबर शेयर करें -

एक जिम्मेदार, सामाजिक और संवेदनशील अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो तत्काल दूसरों की मदद को आगे आते हैं। आज ऐसी ही संवेदनशीलता उप जिला अधिकारी लालकुआं तुषार सैनी ने दिखाई।

आज सुबह तकरीबन 11:00 बजे जब वह हल्द्वानी से लालकुआं तहसील आ रहे थे तो अचानक बेरी पड़ाव के पास देखा की एक दुर्घटना हुई है, उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रूकवाई और दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि स्कूटी सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

उन्होंने अपने संवेदनशील अधिकारी होने का परिचय देते हुए तत्काल उन्हें अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाया, उनका सामान भी गाड़ी में रखा और राजस्व निरीक्षक लक्ष्मीकांत यादव को साथ भेज कर उन्हें हल्दुचौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी में भर्ती करवाया और घायल महिलाओं के परिजनों को भी सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

उप जिलाधिकारी तुषार सैनी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उनकी एक संवेदनशील अधिकारी होने की प्रशंसा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

Ad