उत्तराखण्ड–पुताई करने के दौरान कांग्रेस कार्यालय से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

depositphotos_124110216-stock-photo-worker-falling-from-ladder
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड/हल्द्वानी–कांग्रेस कार्यालय में पुताई कर रहे पेंटर की छत से गिरकर मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे बेस अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में इन दिनों मरम्मत चल रही है। वार्ड 13 राजपुरा निवासी 49 वर्षीय कृष्ण चंद्र यहां पुताई कर रहा था। सात जुलाई की दोपहर कार्यालय की छत पर काम के दौरान वह लड़खड़ा कर नीचे गिर गया। हादसे में कृष्ण को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...
Ad