लालकुआं पुलिस का लगातार नशे पर प्रहार, अवैध शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार…

IMG-20240114-WA0026
खबर शेयर करें -

नैनीताल/लालकुआं–एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में श्री हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के द्वारा अपने अधीनस्थ सभी सर्किल के प्रभारियों को इस ओर विशेष ध्यान देने के लिए अभियानरत रहकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  कमिश्नर दीपक रावत के सख्त निर्देश, अब दाखिल–खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, मौके पर पहुंचकर सत्यापन अनिवार्य...

संगीता, सीओ लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं द्वारा लालकुआं क्षेत्र में जगह–जगह पर विशेष चैकिंग के दौरान कार्यवाही में आरोपित सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम अहरका थाना/त0 रतिया जिला फतेहाबाद हरियाणा हाल निवासी नजीबाबाद किच्छा उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष को बिंदुखत्ता क्षेत्र से बिना नंबर मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना में 168 पाउच कच्ची शराब को परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

वहीं दूसरे आरोपित शिवचरण पुत्र गिरधर लाल निवासी विद्युत कॉलोनी घोड़ा नाला लालकुआं उम्र 58 वर्ष को काली मंदिर के पास विधुत कालोनी लालकुआं में 29 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

Ad