उत्तराखंड–वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, भीमताल में महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाले आदमखोर को पकड़ा…

IMG_20231226_074126.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में 10 दिनों के अंदर तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाले आदमखोर बाघ को वन विभाग आखिरकार ट्रॅकुलाइजर कर पकड़ लिय गया है।

वन विभाग की टीम ने उसे नौकुचियाताल ताल के जंगलिया गांव के आसपास के जंगलों में ट्रैंकुलाइज करके पकड़ा है। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम देर रात करीब 12:00 बजे ट्रॅकुलाइजर कर बाघ को पकड़ा है. बाघ को रेस्क्यू कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

उन्होंने बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम को खबर मिली कि नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव में टाइगर देखा गया है, जिसने एक गाय का शिकार किया है।

इस टीम का नेतृत्व कॉर्बेट नेशनल पार्क के सीनियर वेटनरी डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉक्टर हिमांशु कर रहे थे। खबर मिलते ही उन्होंने 10 लोगों की टीम बनाई जहां देर रात को वन विभाग को टीम को कामयाबी मिली है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

बताया जा रहा की दी रात करीब 12:00 बजे टाइगर गाय के शिकार के लिए घूम रहा था इस दौरान टीम को टाइगर दिखाया जहां टाइगर जंगल की ओर भाग गया लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाघ तक पहुंच ट्रॅकुलाइजर किया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि पकड़ा गया टाइगर फीमेल है डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है कि पकड़ा गया टाइगर आदमखोर है या नही, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि पकड़ा गया टाइगर ही महिलाओं को शिकार किया है।

Ad