अच्छी खबर–यह संस्था जो दिन–रात एक करके कर रही निर्धन वं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने का पुनीत कार्य, पढ़िए यह पूरी खबर…

IMG-20231001-WA0014(1)
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड/नैनीताल–अपने लिए तो हर कोई जीता है। और अपनी सुख सुविधाएं बटोरने में ही अकसर लोग लगे रहते हैं। लेकिन अपने आसपास के विकास करने के साथ-साथ अगर हम समाज में ऐसे काम भी करें जो किसी को उज्जवल भविष्य के लिए ऊपर उठा सके। तो हमारी आत्मा की शांति के साथ हमें अनन्त सुख का आनंद भी होगा।

इन्हीं कथनों को चरितार्थ कर रही हल्द्वानी के गोरापड़ाव में चल रही ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

संस्था द्वारा निधन एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य निरंतर प्रगति पर चल रहा है। संस्था में 16 बच्चे सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों से हैं। जिनको फिलहाल संस्था द्वारा शनिवार और इतवार को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। तथा अन्य पांच छात्राएं जिनका 12वीं कक्षा तक शिक्षा का संपूर्ण कार्य भार संस्था द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

संस्था के कार्य को संचालित करने के लिए सरकार के द्वारा कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है। परंतु अच्छे कार्य को करने के लिए अच्छे सहयोगी का साथ निरंतर प्राप्त हो रहा है। जिसके द्वारा संस्था अपना कार्य निरंतर कर रही है।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

संस्था में शिक्षा का कार्य भार प्रशिक्षित शिक्षिकाओं तथा संस्था के सदस्यों जिसमें संस्था अध्यक्ष गुड्डू बिष्ट, लीला रावत, नेहा बिष्ट आदि द्वारा किया जा रहा है।

संस्था द्वारा समय समय पर विभिन्न क्षेत्रों जैसे रक्तदान शिविर, पौधारोपण, राशन वितरण, आत्मरक्षा शिविर, खेलों के प्रति खिलाड़ी को जागरूकता पर भी कार्य किया जाता हैं।

Ad Ad