ब्रेकिंग– पार्किंग के बिना बड़े व्यवसायिक भवनों पर चलेगा प्राधिकरण का डंडा…

Blurry of car parking lots at shopping mall store with orange sun light.

Blurry of car parking lots at shopping mall store with orange sun light.

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में बढ़ती पार्किंग की समस्या को देखते हुए अब जिला विकास प्राधिकरण बेहद सख्त हो गया है। शहर में बड़े शोरूम और कंपलेक्स में पार्किंग ना होने पर प्राधिकरण ने ऐसे भवनों के खिलाफ अब कार्यवाही शुरू कर दी है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि शहर में ऐसे कई बड़े कंपलेक्स हैं। जिन्होंने नक्शे में तो पार्किंग दिखाई है लेकिन धरातल पर पार्किंग की जगह दुकान बना दी है। ऐसे सभी कांपलेक्स को चिन्हित कर नोटिस दिया जा रहा है साथ ही उन्होंने सभी व्यवसायिक निर्माण कर रहे लोगों से अपील करी है कि वह बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकान न बनाएं और लोगों को पार्किंग की सुविधा दें।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

क्योंकि शहर में लगातार पार्किंग और जाम की समस्या बढ़ रही है। इसके बावजूद भी अगर किसी ने कॉम्प्लेक्स में पार्किंग नहीं बनाई तो उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।