उत्तराखंड–हल्दुचौड़ उत्तरायणी कौतिक में जिला निर्वाचन कार्यालय का सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केन्द्र…

0
IMG-20240114-WA0017
खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्दुचौड़। सात दिन के उत्तरायणी मेले में कुमाऊंनी और गढ़वाली संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है।

मेले के तीसरे दिन उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीत गाकर लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया। भारी ठंड के बीच भी बड़ा संख्या में लोग माया उपाध्याय को सुनने पहुंचे।

माया उपाध्याय ने अपने सुपरहिट गानों से लोगों में समा बांध दिया। उनकी प्रस्तुति में पाउडर घसी तू कला ना.., बैंठ बाना मेरी गाड़ी में.., हाई काकड़ी झिलमा… आदि शामिल रहे। जिनमे लोग जमकर थिरके।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

इस मौके पर लोक गायिका माया उपाध्याय ने सभी को उत्तरायणी और कौतिक, घुघुतियां की बधाई दी। उन्होंने सभी से पहाड़ी भाषा को जीवित रखने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा अपनी संस्कृति को बचाने के लिए इस तरह के आयोजनों की जरूरत है।

उन्होंने कहा युवाओं को अपनी संस्कृति बचाने के लिए आगे आना चाहिए, जिससे कि पहाड़ की संस्कृति इसी तरह से आगे जीवित रहे। हल्दूचौड़ उत्तराणी मेले जिला निर्वाचन कार्यालय नैनीताल का मतदाता जागरूकता सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, लोकगायिका हेमा ध्यानी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं दर्शक सेल्फी पॉइंट पर फ़ोटो खिंचवा रहे है।

ब्लॉक समन्वयक स्वीप डॉ सुरेश भट्ट ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए जनपद के विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं उत्तराणी मेले स्थलों पर मतदाता जागरूकता सेल्फी पॉइंट स्थापित किये है। जो लोगों को खूब लुभा रहे है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

बताते चलें कि उत्तरायणी मेले हल्दूचौड़ में स्वीप हल्द्वानी की टीम द्वारा हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र बनाने हेतु जानकारियां दी जा रही है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *