उत्तराखण्ड–मंडलायुक्त के दरबार में पहुंचा भू–माफियाओं का यह अजीबो गरीब मामला, किसानों ने लगाई गुहार…

IMG_20231118_142311
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले में लगातार भू माफिया पूरी तरह से हावी हो रहे है, और अब भू माफिया अमृतपुर और जमरानी क्षेत्र में सक्रिय हैं।

आज कमिश्नर दीपक रावत के जनता दरबार में अमृतपुर जमरानी क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर भू माफियाओं की शिकायत की है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

क्षेत्र में ऐसी जमीने हैं जिस पर किसान पिछले 50 से लेकर 100 वर्षों से अधिक समय से काबिज है, लेकिन किन्हीं कारणों से खाता खतौनी उनके नाम अंकित नहीं हो पाए हैं, ऐसे में कुछ तथाकथित भू माफिया उनकी जमीनों को गुपचुप तरीके से बेच रहे हैं और उसकी दाखिल खारिज भी करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

ऐसे में आज क्षेत्र के किसानों ने उनसे शिकायत की है। कुमाऊ कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि उनके द्वारा तहसीलदारों को यह निर्देश किए गए हैं कि दाखिल खारिज उन्ही जमीनों की हो जिनपर उसके असली मालिक का कब्जा हो।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

फिलहाल उनके द्वारा किसानों को कहा गया है कि वह अपने बैनामे को चढ़ाने के लिए तहसील में आवेदन करें, प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित कराया जाएगा कि उनका बैनामा जल्द से जल्द किया जाए।

Ad