बड़ी खबर ऊधमसिंहनगर– विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री बना रहे दो युवकों को पुलिस ने मेट्रोपोलिस कॉलोनी से किया गिरफ्तार।

0
Screenshot_20221111-192110_Samsung Internet
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर– शहर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी में बृहस्पतिवार की देर शाम को पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान एक फ्लैट में किराये पर रह रहे दो युवकों को विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री बना रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा एक अन्य को पूछताछ के लिए उठाया है। उनके पास से एक प्रिंटिंग मशीन भी मिली है। देर रात तक युवकों से पूछताछ जारी थी।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स और पीएसी ने देर शाम को शहर की मेट्रोपोलिस कॉलोनी में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान कॉलोनी के सभी गेट बंद कर दिए गए। कॉलोनी से बाहर निकल रहे वाहनों की भी सघन जांच की गई।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने फ्लैट के मालिकों व किरायेदारों के विभिन्न दस्तावेजों की जांच की।इस दौरान एक फ्लैट में दो युवक संदिग्ध रूप से मिले। उन्हें अपने मकान मालिक का नाम तक नहीं मालूम था। उनके कमरे की तलाशी लेने पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और विलियम मनिपाल यूनिवर्सिटी की कई फर्जी डिग्रियां मिलीं। कमरे में एक प्रिटिंग मशीन भी रखी हुई थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए उठाया। कमरे से बरामद प्रिंटिंग मशीन को भी कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

हिरासत में लिया गया एक युवक देहरादून और दूसरा बनबसा चंपावत का बताया जा रहा है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि फ्लैट में फर्जी डिग्री बनाने का इनपुट मिला था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इनका संपर्क फर्जी डिग्री बनाने वाले किसी बड़े गिरोह से होने की आशंका है। इसकी जांच चल रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

सत्यापन अभियान में तीन सीओ, सभी थानाध्यक्ष, दरोगा, सिपाही और पीएसी के जवान शामिल रहे। इधर मेट्रोपोलिस रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र शाही ने कहा कि सोसाइटी की ओर से इस तरह के मामलों में फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। फ्लैट की व्यवस्थाओं को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *