बड़ी खबर उत्तराखंड–उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ले सकता हैं इन आठ भर्तियों पर बड़ा फैसला, जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट…

UKSSSC-BUILDING
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आठ भर्तियों पर आगामी दो से तीन दिन में बड़ा फैसला ले सकता है। इनके परीक्षण के लिए आयोग ने तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।

स्नातक स्तरीय, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, वन दरोगा सहित कई भर्तियों के पेपर लीक होने के कारण विवादों में आने के बाद आठ भर्तियां भी लटकी हुई हैं। इन भर्तियों पर छाए हुए संकट के बादल दूर करने को आयोग ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई थी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

सूत्रों के मुताबिक, उस समिति ने अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। अब आयोग इसका विश्लेषण कर रहा है। माना जा रहा है कि आगामी दो से तीन दिन में इन आठ भर्तियों पर आयोग बड़ा निर्णय ले सकता है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–खनन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों को दिए अहम दिशा–निर्देश...

इन भर्तियों के भविष्य पर होगा फैसलाएलटी भर्ती (1431 पद), उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)।