बिग ब्रेकिंग–शकीरा चलाती थी ममता बन अवैध क्लीनिक, छापेमारी करने पहुंची ऋचा और रश्मि…मच गया हड़कंप…

IMG-20230501-WA0062.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के गौजाजली बरेली रोड में गर्भवती महिलाओं की अवैध तरीके से एक बिल्डिंग में हो रही डिलीवरी का आज प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भंडाफोड़ किया है, ममता बनकर शकीरा नाम की एक महिला अवैध तरीके से एक क्लीनिक का संचालन कर रही थी, जिसमें वह बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करा चुकी है।

लेकिन बीते कुछ दिन पहले डिलीवरी के दौरान लापरवाही बरतने पर एक महिला की हुई मौत के मामले में शिकायत स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने अवैध डिलीवरी कराने वाली महिला के खेल का भंडाफोड़ किया।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

महिला अपना नाम बदलकर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी करवाती थी, जिसके पास से स्वास्थ विभाग और प्रशासन को बड़ी संख्या में दवाइयां मिली है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने जप्त कर लिया है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और एसीएमओ रश्मि पंत द्वारा यह बड़ी कार्रवाई की गई है दोनों ही अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यहां पर अवैध तरीके से क्लीनिक महिला द्वारा चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

जिस बिल्डिंग में यह क्लीनिक चल रहा था, उस बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर फिटनेस जिम का संचालन भी हो रहा था। क्लीनिक में इस दौरान भारी मात्रा में बायोवेस्ट भी पकड़ा गया है। जिस पर ₹50000 का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही क्लीनिक को प्रशासन द्वारा सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

ममता बनकर क्लीनिक चलाने वाली शकीरा ने मीडिया से यह बात कबूली कि उसके द्वारा कई सालों से यहां पर क्लीनिक चलाकर महिलाओं की डिलीवरी की जा रही थी। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, ऐसे में पूरे जनपद के अंदर अवैध क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Ad Ad