बिग ब्रेकिंग–नौकरानी की करतूत हिडन कैमरे में हुई कैद, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

c48a8dd9bd8375009bf30c0e64e2517c_original
खबर शेयर करें -

निजी अस्पताल के चिकित्सक दंपती ने एक महिला की तंगहाली पर उसे अपने घर पर काम पर रखा, लेकिन वह डाक्टर की कमाई पर हाथ साफ कर लखपति बन गई।

तीन साल में उसने डाक्टर के घर 10.77 लाख रुपये चोरी कर लिए। शनिवार को 7500 रुपये चोरी करते समय वह हैंडी कैम से बेनकाब हो गई। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कृष्णा कुंज, नैनीताल रोड निवासी डा. राहुल सिंह ने पुलिस को बताया कि पत्नी के साथ ठंडी सड़क स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने अपने घर पर काम करने के लिए कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा निवासी मधु को रखा था।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

उसका मासिक वेतन 3500 के बाद 4500 रुपये कर दिया गया था। वर्ष 2022 से उनके घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। 22 जुलाई को अलमारी में 10 लाख रुपये रखे थे। 25 जुलाई को रुपये गिने तो 4.70 लाख रुपये कम थे। नौकरानी पर शक होने पर उन्होंने अलमारी में हैंडी कैम रिकार्डिंग मोड पर रख लिया। 29 जुलाई को 7500 रुपये फिर चोरी हो गए।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

हैंडी कैम चेक किया तो नौकरानी मधु रुपये चोरी करते ट्रैप हो गई। डाक्टर का कहना है कि अब तक 11 लाख रुपये चोरी हो चुके हैं। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद एसआइ मंजू ज्याला की मौजूदगी में नौकरानी मधु को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

महिला के पास 4.77 लाख रुपये बरामद हुए है। वहीं, पुलिस ने नौकरानी की बैंक डिटेल खंगाली तो उसमें छह लाख रुपये जमा मिले। यह रकम डाक्टर दंपती के घर से चोरी की है। पुलिस अब आरोपित का बैंक खाता फ्रीज करने की कार्रवाई कर रही है।

Ad