देहरादून सर्किट हाउस एनेक्सी का बदलेगा स्वरूप: आधुनिक सुविधाओं के साथ झलकेगी उत्तराखण्ड की संस्कृति…

0
FB_IMG_1773971398193
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य की अतिथि गृह सुविधाओं को आधुनिक और आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सर्किट हाउस एनेक्सी में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण आवास व राज्य संपत्ति सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि सर्किट हाउस एनेक्सी को केवल मरम्मत तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान और आधुनिक सुविधाओं के समन्वय के रूप में विकसित किया जाएगा। खासतौर पर मीटिंग हॉल के पूर्ण नवीनीकरण के साथ उसकी दीवारों पर राज्य की लोक संस्कृति को दर्शाने वाली आकर्षक पेंटिंग्स लगाने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

नवीनीकरण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में मुख्य भवन के कक्ष संख्या 1 से 12 (भूतल के 1 से 6 और प्रथम तल के 7 से 12) का कायाकल्प किया जाएगा। इसके अलावा डॉरमेट्री के भूतल पर स्थित कक्ष संख्या 19 से 22 तक के चार कमरों को भी आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इंटीरियर के साथ तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कॉरिडोर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही डॉरमेट्री कक्षों से सटे लॉन क्षेत्र में खुलापन बढ़ाने के लिए बाउंड्री हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

द्वितीय चरण में गेस्ट हाउस परिसर के विस्तार की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए गद्दों की खरीद और प्रत्येक कक्ष में डीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव लक्ष्मण सिंह, मुख्य व्यवस्थाधिकारी आलोक सिंह चौहान, वरिष्ठ व्यवस्थाधिकारी पी.एल. शाह और पेयजल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश चंद्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *