उत्तराखंड के चर्चित अधिकारी पर चला शासन का चाबुक, तैनाती न लेने पर हुए सस्पेंड

07_06_2022-ald_suspend_20030982_22782389
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन लगातार जारी है ऐसे में कई बार चर्चाओं में रहने वाले अफसर आरपी सिंह पर शासन का चाबुक चल गया है। आरपी सिंह सिंचाई विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर भेजे गए थे लेकिन मूल विभाग में तैनाती न लेने को लेकर आरपी सिंह को निलंबित किया गया है

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

बता दें कि लंबे समय तक ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में मुख्य अभियंता की जिम्मेदारी देखने वाले आरपी सिंह सस्पेंड हो गए हैं. सिंचाई विभाग के सचिव युगल किशोर पंत ने अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह को निलंबित कर दिया गया।आरपी सिंह ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में मुख्य अभियंता रहते हुए काफी चर्चाओं में रहे थे. उस दौरान न केवल टेंडर में गड़बड़ी के मामले सामने आए थे, बल्कि माननीय से बदसलूकी की बात भी कही साथ ही विधानसभा में भी कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने उनके खिलाफ बात रखी जिसका संज्ञान विधानसभा अध्यक्ष ने लिया था.

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह को नोटिस भी जारी किया गया था और बेरोजगार संघ ने भी कुछ मामलों में भ्रष्टाचार के आरोप उन पर लगाए थे. सितंबर 2024 में आरपी सिंह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नाराजगी के बाद उनकी प्रतिनियुक्ति के मुख्य अभियंता पद से हटाया गया था. ऐसे में अब सिंचाई विभाग के सचिव युगल किशोर पंत द्वारा आरपी सिंह को निलंबित करने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...
Ad