ब्रेकिंग लालकुआं/हल्दुचौड़– कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी का सफल आयोजन, पढ़िए पूरी खबर…

Screenshot_20230305_182952_WhatsApp
खबर शेयर करें -

हल्दुचौड़– दौलिया स्थित कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक अभिभावक संघ की गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक–शिक्षिकाओं ने नवनियुक्त स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती शिखा शाह का स्वागत भी किया तथा अभिभावक संघ की गोष्ठी भी की।

पी.टी.एम. में सभी अभिभावको ने प्रिंसिपल का स्वागत किया व उनकी उपलब्धियों की चर्चा करी।

इस दौरान प्रधानाचार्य शाह ने कहा कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल के रूप में शामिल होने पर मै वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं और मुझे सौभाग्य की अनुभूति हो रही है। मै सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करती हूं।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

श्रीमती शाह ने उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का आश्वासन दिया जो छात्रों को जीवन भर शिक्षार्थी और समाज के उत्पादक सदस्य बनने के लिए प्रेरित और सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि वो शिक्षा समाज के मिशन को प्राप्त करने के लिए अपने प्रयासों को करने के लिए अत्यधिक प्रेरित और योग्य कर्मचारियों की सराहना करती है।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

इस दौरान विधालय प्रबंधक एन.बी भटृ द्वारा छात्रों के शैक्षिक विकास के साथ साथ उनमें नैतिक मूल्यों का भी समावेश कैसे हो इस पर विस्तार से अभिभावकों के समक्ष अपने विचार रखे और संकल्प लिया कि कंट्रीवाइड इंटरनेशनल स्कूल उत्तम गुणवत्ता की शिक्षा का संप्रेक्षण करेगा और शिक्षा जगत में आदर्श प्रस्तुत क़रेगा। हर बच्चा एक श्रेष्ठ बालक बालिका हो एक अच्छा बेटा एक अच्छी बेटी हो एक अच्छा नागरिक हो इस निर्माण की प्रक्रिया में विद्यालय प्रबंधन संकल्पित है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या शिखा शाह व विद्यालय स्टाफ़ राकेश भट्ट, अंजना ततरारी, पूजा कृष्णा पालीवाल, लक्ष्मी पाटनी, प्रीति जोशी, कमला रौतेला, भावना चंदोला, मनीषा बिरखानी, बबीता राणा, गुंजन चोपड़ा, हेमा भट्ट, समेत सभी शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।

Ad Ad