डिजिटल पुलिसिंग पर एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. का बड़ा फोकस, 29 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित…

IMG-20251030-WA02601-1536x1024
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस को तकनीकी रूप से और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने गुरुवार को हल्द्वानी कोतवाली सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जून 2026 के दौरान दर्ज अपराधों, लंबित विवेचनाओं और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को डिजिटल पुलिसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

 

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को e-Shakshya App, Zero FIR, e-FIR, e-Beat, e-Summon, e-Malkhana, e-DAR और CCTNS जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्ष्यों के डिजिटलीकरण से विवेचना की गुणवत्ता और पारदर्शिता दोनों में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

 

बैठक में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने e-Shakshya ऐप की कार्यप्रणाली पर प्रस्तुति दी, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ ऑपरेशन्स अमित कुमार सैनी ने PRAGATI पोर्टल, Sahyog Portal और Money Restoration Module की जानकारी साझा की। एसएसपी ने साइबर अपराधों में आम जनता की धनराशि से जुड़े मामलों में अनिवार्य रूप से धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर संबंधित विवेचक की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी।

 

उन्होंने साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, सभी पुलिस अधिकारियों का CyTrain Portal पर पंजीकरण कराने तथा CCTNS पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही महीनों से लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें:  अच्छी खबर–गीत, संगीत, नृत्य और खेलों से सजा शिक्षक दिवस समारोह, इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने खूब मचाई धूम...

 

बैठक के दौरान जून 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इनमें काठगोदाम कोतवाली के कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह को e-Beat में उत्कृष्ट कार्य और सम्मनों के सफल निस्तारण के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

 

इस अवसर पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि “तकनीकी रूप से दक्ष और जन-संवेदनशील पुलिसिंग ही आधुनिक समय की आवश्यकता है। स्मार्ट पुलिसिंग के माध्यम से जनता का विश्वास और अपराधियों में कानून का भय दोनों को मजबूत किया जा सकता है।”

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

 

बैठक में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, संयुक्त निदेशक विधि हीरा सिंह राणा, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार सहित जनपद के सभी थाना, शाखा, यातायात, सीपीयू प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad