ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी एसआईटी गठित, सीएम धामी ने दिए निर्देश

FB_IMG_1753688250078
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत पुलिस मुख्यालय स्तर पर एसआईटी गठन के निर्देश दिए।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए साथ ही धर्मांतरण के जाल में फंसे लोगों को उचित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। हाल की घटनाओं को देखते हुए धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाए जाने की दिशा में भी तत्काल कदम उठाए जाएंगे।