हल्द्वानी– सर्राफा व्यापारी पर गोली चलाने की घटना सीसीटीवी CCTV में हुई कैद, देखिए वीडियो.

Screenshot_20221104-065232_Gallery
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सर्राफा व्यापारी को गोली मारने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, यह सीसीटीवी अब सामने आया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हल्द्वानी का सर्राफा व्यापारी को गोली मारने के लिए व्यापारी के घर के बाहर घात लगाए दो बदमाशो का गोली मारते हुए वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, हल्द्वानी के हीरा नगर में रहने वाले सर्राफा व्यापारी राजीव वर्मा अपने दुकान से घर पहुंचे ही थे,कार पार्किंग के दौरान उनपर बदमाशो ने फायर झोंक दिए, बदमाशों की गोली से व्यापारी बाल-बाल बच गए, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिस पर व्यापारी राजीव वर्मा को शक है उसके खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा भी दर्ज करवा दिया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया है की जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...
Ad Ad