उत्तराखंड की अफसरशाही में बड़ा फेरबदल, किसे कहां भेजा गया? देखिए पूरी लिस्ट…

orig_0521tabaadalae1_1689018992
खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड शासन ने नगर निकायों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 31 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, यह बदलाव नगर निगमों, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के कार्य संचालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकतर अधिकारियों को प्रभारी व्यवस्था के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को उनके मूल पदों पर वापस भेजा गया है।

 

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

 

ऋषिकेश के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रमेश सिंह रावत को देहरादून भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

लालकुआं के प्रभारी ईओ राहुल कुमार को भीमताल में नियुक्त किया गया है।

 

हल्द्वानी के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त ईश्वर सिंह रावत को लालकुआं में प्रभारी ईओ बनाया गया है।

 

पौड़ी के ईओ शांति प्रसाद जोशी को निदेशालय में प्रभारी सहायक निदेशक नियुक्त किया गया है।

 

आरडी पाठक, कर एवं राजस्व निरीक्षक, पौड़ी को नगर पंचायत सेलाकुई में प्रभारी ईओ बनाया गया है।

 

भीमताल के प्रभारी ईओ उदयवीर सिंह को खटीमा भेजा गया है।

 

मसूरी के कर एवं राजस्व निरीक्षक विनय प्रताप सिंह को प्रभारी सहायक नगर आयुक्त देहरादून बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

गुरमीत सिंह को किच्छा से लक्सर में प्रभारी ईओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

 

विनोद लाल, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, को देहरादून से काशीपुर में भेजा गया है।

 

राजेश नैथानी, कर एवं राजस्व अधिकारी, को पिथौरागढ़ से देहरादून स्थानांतरित किया गया है।

 

कमल सिंह चौहान, नैनीताल के सफाई निरीक्षक को मुनि की रेती भेजा गया है।

 

संजय कुमार, ईओ टिहरी को पौड़ी में नियुक्त किया गया है।

 

वासुदेव डंगवाल, प्रधान सहायक हरिद्वार निगम को प्रभारी ईओ टिहरी बनाया गया है।

 

कैलाश चंद्र पटवाल, वरिष्ठ सहायक काशीपुर को गदरपुर में प्रभारी ईओ नियुक्त किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

सुरेंद्र कुमार, प्रभारी ईओ भगवानपुर को नैनीताल स्थानांतरित किया गया है।

 

शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादले प्रभारी व्यवस्था के तहत किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इन फेरबदल का उद्देश्य नगर निकायों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना और क्षेत्रीय प्रशासन को मजबूत करना है। माना जा रहा है कि इससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और जनसेवा में तेजी आएगी।

 

 

 

Ad