गंगा में नहा रहे डूबे, एक की मौत: दूसरे को खोजने के लिए एसडीआरएफ चला रही रेस्क्यू अभियान

IMG_20250610_211113
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश स्थित थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर गंगा में स्नान कर रहे हरियाणा और मध्यप्रदेश के दो युवक गंगा में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने हरियाणा के युवक का शव बरामद कर लिया है। मध्यप्रदेश के युवक की तलाश में रेस्क्यू टीम जुटी हुई है। वहीं सात मार्च को डूबी असम की महिला का शव फूलचट्टी बरामद किया गया है।

 

 

थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत दोपहर 12 बजे मस्तराम घाट पर अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहा हरियाणा का एक युवक गंगा में डूब गया। युवक को गंगा में डूबता देख अन्य साथियों में चीखपुकार मच गई। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला टीम की मदद से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशकत के बाद टीम ने युवक का शव बरामद किया। एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के हवाले कर दिया। थाना पुलिस की ओर से अग्रिम कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

 

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि 10 जून मंगलवार दोपहर को ग्राम बशीदी सोनीपत हरियाणा निवासी टीकाराम (18) पुत्र गुलाब सिंह अपने अन्य चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था, मंगलवार को वे मस्तराम घाट पर स्नान करने लगे। स्नान के दौरान युवक गंगा के तेज बहाव में ओझल हो गया। एसडीआरएफ टीम की मदद से रेस्क्यू कर युवक का शव बरामद कर लिया गया है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

 

 

उधर लक्ष्मणझूला डीएम कैंप कार्यालय के आगे दोबाटा के समीप गंगा में स्नान कर रहे ग्राम देवहाटा, जिला रीवा मध्यप्रदेश निवासी साहिल पटेल (20) उम्र बृजेश कुमार पटेल गंगा के तेज बहाव में डूबकर ओझल हो गया। उसके अन्य साथियों ने इसकी सूचना थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ दोबाटा के समीप गंगा में स्नान कर रहा था, इस दौरान वह गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ ढालवाला की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...
Ad Ad