सनसनी/उत्तराखंड–यहां आजमगढ़ के दंपत्ति की चाकू से गला काटकर हत्या…

IMG_20230803_133534
खबर शेयर करें -

आजमगढ़ में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव के रहने वाले एक युवक व उसकी पत्नी की उत्तराखंड के उधमपुर जनपद के रुद्रपुर नई बस्ती में चाकू से देर रात हत्या कर दी गई।

हत्यारों ने युवक की सास को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही परिजन रूद्रपुर के लिए रवाना हो गए। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

मुबारकपुर क्षेत्र के नैठी गांव निवासी संजय यादव (32) पुत्र झींगुर अपनी पत्नी सोनाली, सास व दो बच्चों के साथ उधमपुर जनपद के रुद्रपुर नई बस्ती में रहकर किसी कंपनी में काम करते थे। बुधवार की देर रात कुछ लोग घर में घुस गए और उन्होंने कमरे में सो रहे संजय यादव और पत्नी सोनाली की गला काटकर हत्या कर दी। जबकि संजय की सास पर भी चाकू से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

सुबह के समय पड़ोस के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उसने पति पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

वहीं संजय की घायल सास को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे, इसलिए हत्यारों के हमले से बाल-बाल बच गए।

Ad