दुःखद उत्तराखंड–तैतीस यात्रियों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी, रेस्क्यू जारी…

0
cover__3_
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में पांच से छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या (UK 07 8585) 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक 27 घायलों को रेस्क्यू किया गया है। जिन्हें इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

हादसे की सूचना पर डीएम और एसपी उत्तरकाशी, उप जिलाधिकारी, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरफ, फायर सर्विस, 108 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद पहुंची। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *