उत्तराखंड– नैनीताल जाने के लिए दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, पढ़िए पूरी खबर…

0
IMG-20221229-WA0017.jpg
खबर शेयर करें -

नए साल के जश्न को लेकर नैनीताल पर्यटकों का स्वागत करने को बेताब है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस ने भी नए साल के जश्न को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी ओर ली है, नैनीताल के मॉल रोड को लाइटों से सजाया गया है, इसके अलावा पर्यटकों की गाड़ियों के लिए भी अलग से पार्किंग स्थल चिन्हित किये गए है, बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अलग से रूट प्लान तैयार किया गया है।

किसी भी पर्यटक को कोई दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया की होटल एसोसिएशन से बातचीत करके माल रोड को लाइटों से सजाया गया है जिले से बाहर के दोपहिया वाहनों को नैनीताल में एंट्री नही दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

नैनीताल में पार्किंग फुल होने के बाद रूसी बाईपास को पार्किग के लिए रिजर्व रखा गया है, नए साल के दिन माल लोड और उसके आसपास होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किये जायेंगे, साथ ही कोविड को लेकर भी नियमों का पालन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

वहीं एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा की इस बार का ट्रैफिक उधमसिंह नगर से होते हुए लालकुआं से होते हुए हल्द्वानी आएगा जिसको लेकर रूट डायवर्ट किया जाएगा, इसके अलावा कालाढूंगी और तीन पानी बाईपास से पर्यटकों को नैनीताल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

सभी चौराहों पर पुलिस टीम तैनात की जाएगी, पर्यटकों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी, शांतिपूर्ण तरीके से नया साल मनाया जाए इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कोविड को लेकर भी जो गाइडलाइन जारी की गई है उसके अनुरूप ही व्यवस्थाएं की जा रही है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *