दिव्य-भव्य कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: हरिद्वार में मुख्य सचिव का सख्त एक्शन, समयबद्ध कार्यों पर जोर…

0
FB_IMG_1775146206165
खबर शेयर करें -

 

हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने मेला नियंत्रण भवन में उच्चस्तरीय बैठक कर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले के सभी कार्य तय समयसीमा में हर हाल में पूरे किए जाएं।

 

बैठक में उन्होंने साफ कहा कि कुंभ का आयोजन “दिव्य और भव्य” होना चाहिए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खासतौर पर सीवर लाइन निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खोदी गई सड़कों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। अपर रोड का कार्य एक सप्ताह में और बाकी कार्य 30 जून तक पूरा करने की डेडलाइन तय की गई है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

गंगा की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी हालत में गंदा पानी या सीवर गंगा में न जाए। सभी नालों को सीवर लाइन से जोड़ने और उसकी वीडियोग्राफी के साथ रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत करने को कहा गया।

 

सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर भी बड़े फैसले लिए गए। घाटों पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग, पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर मार्गों के सुधार कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा करने और 15 दिनों में 3 मेगावाट बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुंभ के दौरान एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और बोट एंबुलेंस की तैनाती पर भी चर्चा हुई।

 

ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी हितधारकों से सुझाव लेकर अंतिम योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जानकारी दी कि अब तक 36 स्थायी और 19 अस्थायी कार्य स्वीकृत हो चुके हैं और 32 सेक्टरों का विस्तृत प्लान तैयार कर लिया गया है।

 

मुख्य सचिव ने विभिन्न संगठनों, व्यापार मंडल, आश्रम संचालकों, टैक्सी-ऑटो यूनियनों और सफाई कर्मियों से भी संवाद कर सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयास से ही कुंभ मेला-2027 को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *