हूटर बजाकर ले रहे थे पंगा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी, तीन लग्जरी गाड़ियां सीज, हाथ जोड़ने पर मजबूर…

FB_IMG_1757905187794
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल : सड़क पर हूटर बजाकर रौब झाड़ने और पुलिस से बदतमीजी करने वालों को अब पछताना पड़ रहा है। एसएसपी मीणा के सख्त निर्देश पर कालाढूंगी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन लग्जरी गाड़ियों को सीज कर दिया और 10 ‘रईसजादों’ को उनका असली कानून का पाठ पढ़ा दिया है

 

घटना मंगोली क्षेत्र की है, जहां स्कार्पियो (UP32PY9611), थार (UP32PU5011), और एक अन्य वाहन (UP32NX0777) में सवार कुछ नवाबी अंदाज़ में घूमते लड़कों ने पुलिस से अभद्रता की। हूटर बजाते हुए फिल्मी स्टाइल में एंट्री मारी, लेकिन रील नहीं रियल लाइफ में इनकी ‘हीरोगिरी’ ज्यादा देर नहीं चली।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

 

सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस हरकत में आई और तिराहे पर बैरिकेडिंग कर दी गई। दो गाड़ियाँ मौके पर ही रोक ली गईं, जबकि थार रफ़्तार पकड़कर भागने लगी। लेकिन बेलपड़ाव पुलिस ने पीछा कर उसे भी दबोच लिया।

 

जैसे ही गाड़ियाँ रोकी गईं, वाहन सवार 10 युवक पुलिस से उलझने लगे, बदतमीजी पर उतर आए और फिर भागने की कोशिश की। लेकिन इस बार भाग्य नहीं, बैरिकेडिंग ने साथ दिया। पुलिस ने तीनों गाड़ियों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर थाने पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

अब जुर्माना, माफीनामा और शर्मिंदगी…

 

कार्यवाही यहीं खत्म नहीं हुई, पुलिस अधिनियम के तहत 10 युवकों से जुर्माना वसूला गया, साथ ही मौके पर ही माफीनामा लिखवाया गया, जिसमें उन्होंने भविष्य में ऐसा व्यवहार न करने की बात कही। एक समय जो पुलिस पर धौंस दिखा रहे थे, कुछ घंटों में वही लड़के “सॉरी साहब” कहते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

 

पुलिस का सख्त संदेश – अब नहीं चलेगी मनमानी!

 

पुलिस से बदतमीजी और कानून तोड़ने वालों पर सीधी कार्यवाही होगी।

 

सड़क पर रौब झाड़ना नहीं, नियमों का पालन करना जिम्मेदारी है।

 

हूटर बजाकर ‘वीआईपी एंट्री’ नहीं, थाने की एंट्री मिलती है।

 

आम जनता से अपील – पुलिस का सहयोग करें, शांति और व्यवस्था बनाए रखें।

 

 

 

Ad Ad Ad