SSP नैनीताल के सख़्त निर्देशों पर अवैध शराब तस्करों पर कसा शिकंजा, चोरगलिया पुलिस ने 62 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार…

नैनीताल जनपद में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख़्त निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा अवैध कारोबार में संलिप्त तस्करों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, एसपी/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दिनांक 15 जनवरी 2026 को चोरगलिया पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 62 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रिंस सिंह पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम परसरामपुर, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।
इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में FIR संख्या 05/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
* प्रिंस सिंह पुत्र मनजीत सिंह
* निवासी – ग्राम परसरामपुर, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल
* उम्र – 23 वर्ष
बरामदगी
* 62 पाउच अवैध कच्ची शराब
गिरफ्तारी टीम
* अ0उ0नि0 मनजीत सिंह
* हे0का0 जगदीश सिंह
* का0 राजेश सिंह
