नैनीताल–कुमाऊ मण्डल विकास निगम के स्थापना दिवस पर आयुक्त दीपक रावत ने काटा केक, ड्रीमलैंड कुमाऊं बुक का भी हुआ विमोचन…

IMG-20230821-WA0017
खबर शेयर करें -

नैनीताल– कुमाऊ मण्डल विकास निगम के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने केक काट के स्थापना दिवस मनाया और साथ ही उन्होंने ड्रीमलैंड कुमाऊं बुक का विमोचन किया।

श्री रावत ने बताया कि एडवेंचर के लिए नव युवाओं का हमें साथ मिले और हमें छोटे-छोटे कोर्स भी कराने चाहिए जिससे कि उनके रोजगार को बढ़ावा मिल सके।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद...

उन्होंने कहा कि कुमाऊ मण्डल विकास निगम के सभी स्टाफ का अच्छा प्रदर्शन रहा है।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ संदीप तिवारी, महाप्रबंधक एपी बाजपेयी और साथ ही संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।