गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

IMG-20250504-WA0023
खबर शेयर करें -

देहरादून – गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके शासकीय आवास, आर-1 यमुना कॉलोनी, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की।

 

इस अवसर पर समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा गढ़वाल मंडल के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समग्र विकास में समिति की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय कला, संस्कृति, लोक परंपराओं के संरक्षण एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

 

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में प्रदेश हित में सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

इस अवसर पर समिति की तरफ़ से पदाधिकारियों में रोशन धस्माना – अध्यक्ष, गजेंद्र भंडारी – महासचिव, अजय जोशी – प्रवक्ता, संगीता ढोंडियाल – लोकगायिका, वीरेंद्र असवाल – कोषाध्यक्ष, बीरेंद्र असवाल – प्रबंध सचिव उपस्थित रहे।