उत्तराखंड–भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज उत्तराखंड के दौरे पर, कार्यक्रम जानने के लिए पढ़िए ये खबर…

Screenshot_20230827_141520_Chrome
खबर शेयर करें -

आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारी और धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। वह हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही दोपहर में भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रविवार सुबह साढ़े नौ बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह कार द्वारा हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा साढ़े 10 बजे वह ऋषिकुल विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित अमृत वाटिका में पौधरोपण करेंगे।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

वह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम भी सुनेंगे। इसके बाद उनका देव संस्कृति विश्वविद्यालय गायत्री कुंज में वसुधैव कुटुंबकम व्याख्यानमाला को संबोधित करने का कार्यक्रम है।  

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोरापड़ाव डकैती कांड में पुलिस का बड़ा प्रहार, एक और डकैत गिरफ्तार, चेन और ₹15 हजार बरामद...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर में गॉडविन होटल में आयोजित भाजपा की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद समेत कोर कमेटी के अन्य सदस्य शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के अनुसार बैठक में भाजपा के अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि स्वाभाविक रूप से राज्य में अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी विमर्श होगा।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा शाम को हरकी पैड़ी में गंगा आरती में शामिल होंगे। देर रात वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Ad