नैनीताल–सरकार व पुलिस पर वोट देने जा रहे मेंबर को किडनैप का आरोप, पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले हाईप्रोफाइल ड्रामा, देखिए वीडियो…

nainital_1634712074
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल–जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले नैनीताल में सियासी संग्राम चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वोट देने जा रहे कांग्रेस के 6 से 7 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने की कोशिश की गई।

 

 

 

घटना में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ धक्का-मुक्की और पूर्व विधायक संजीव आर्य व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ मारपीट का आरोप भी लगा है। कांग्रेस का दावा है कि यह हमला सिविल ड्रेस में आए लोगों ने किया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

यशपाल आर्य के फेसबुक पेज पर यह पूरा घटनाक्रम लाइव प्रसारित हो रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने आरोप लगाया कि इस झड़प में उनके पति पर भी हमला हुआ, साथ ही कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े तक फाड़ दिए गए।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा किसी भी तरह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।

 

 

 

 

Ad Ad