नैनीताल–बारिश ने चौबीस घंटे में बनाया जबरदस्त रिकॉर्ड, गौला, कोसी और नंधौर नदी के जलस्तर को जानने के लिए पढ़िए यह खबर, जिले में 6 राजमार्ग समेत 19 सड़कें बंद…

imd_rainfall_alert_1665164598
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड–नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बरसात हुई है। नैनीताल स्नोव्यू इलाके में जहां 95 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, तो वही हल्द्वानी काठगोदाम में भी 89 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है।

अगर औसत बरसात की बात की जाए तो नैनीताल जिले में 43 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बरसात की वजह से 6 राजमार्ग सहित 19 सड़कें बंद हैं।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

जिनमें प्रमुख रूप से नैनीताल किलबरी मोटर मार्ग, काठगोदाम हेड़ाखान सिमलिया मोटर मार्ग, रामनगर भंडार पानी मोटर मार्ग, भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग, खन्स्यु पतलोट मोटर मार्ग, सहित कई मोटर मार्ग बंद है।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

इसके अलावा गौला नदी में 1409 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ है, जबकि कोसी नदी में 1634 क्यूसेक पानी चल रहा है। इसी प्रकार नंदौर नदी में भी 1696 क्यूसेक पानी चल रहा है।