नैनीताल–रघुवर दत्त जोशी को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया सम्मानित…

IMG-20251016-WA0005
खबर शेयर करें -

 

 

 

लालकुआं। हल्दूचौड़ निवासी और प्रदेश के गौरव, रघुवर दत्त जोशी को क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मध्यप्रदेश के इंदौर में हाल ही में आयोजित 14वीं बायथल-ट्रायथल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम को प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाने पर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

प्रतियोगिता में रघुवर दत्त जोशी ने मास्टर बी पुरुष वर्ग में ट्रायथल में स्वर्ण पदक तथा बायथल में रजत पदक जीतकर न केवल उत्तराखंड का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में गर्व की लहर दौड़ गई है।

 

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा, “रघुवर दत्त जोशी जैसे समर्पित खिलाड़ी राज्य की असली पूंजी हैं। उनका संघर्ष और मेहनत आने वाली पीढ़ियों को खेलों की ओर प्रेरित करेगी। उत्तराखंड का खेल क्षेत्र उनके योगदान से लगातार ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।”

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

 

 

सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। रघुवर दत्त जोशी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि परिश्रम, अनुशासन और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

 

 

 

Ad Ad Ad