नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, अब तक 14 की पहचान के साथ यूपी का एक तलवारधारी गिरफ्तार…

FB_IMG_1755452166654
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुए हंगामे और अपहरण कांड को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी DM और एसएसपी नैनीताल ने एफिडेविट में धटना की पूरी जानकारी दी है। चीफ जस्टिस जी. नरेंद्र और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

 

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

 

कोर्ट ने मंगलवार को नैनीताल एसएसपी से सीधे पूछा कि घटना में शामिल आरोपियों का आपराधिक इतिहास है या नहीं। इस पर एसएसपी ने जानकारी दी कि अभी तक मिली रिपोर्ट में किसी भी आरोपी के हिस्ट्रीशीटर होने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

उन्होंने बताया कि किडनैपर्स में कुछ उत्तर प्रदेश और कुछ उत्तराखंड के लोग शामिल हैं। अब तक 14 की पहचान कर ली गई है, बाकी की तलाश और पहचान की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

 

 

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा, यह पूरी घटना सिस्टम का फेलियर है। उत्तराखंड में इस तरह का कल्चर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

 

 

इधर, तल्लीताल पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल मनदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी बिलासपुर बाज़ार कला, रामपुर को तलवारों के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में अब तक उसका कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। मामला फिलहाल गंभीर मोड़ पर है और कोर्ट की सख़्ती के बाद पुलिस-प्रशासन पर जांच का दबाव और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

 

 

Ad Ad Ad