नैनीताल–बनभूलपुरा पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों सहित शातिर अभियुक्त को दबोचा…

IMG-20251204-WA0025
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल/बनभूलपुरा–दिनांक 02 दिसंबर 2025 को सारिक पुत्र वारिस निवासी बनभूलपुरा की मोटरसाइकिल अपाचे (UK04G-8121) को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चिराग अली शाह मजार क्षेत्र से चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने धारा 303(2), 317(2) BNS तथा 35/106 BNSS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की।

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने तुरंत पुलिस टीम गठित कर मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन तथा **सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गहन सुरागरसी और करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

 

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अभियुक्त तौसीफ पुत्र लतीफ (निवासी ग्राम खैरपुर कटरा, जनपद शाहजहांपुर, उप्र; हाल निवासी उत्तर उजाला, बनभूलपुरा) को चोरी की गई मोटरसाइकिल अपाचे तथा एक अन्य बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तौसीफ शातिर किस्म का अपराधी है तथा बरामद स्प्लेंडर की वैधता की जांच की जा रही है।

 

 

 

अभियुक्त

 

 

 

* तौसीफ पुत्र लतीफ

उम्र 26 वर्ष, मूल निवासी शाहजहांपुर (उप्र), हाल निवासी बनभूलपुरा, नैनीताल

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

बरामदगी

 

 

 

* मोटरसाइकिल अपाचे UK04G-8121

* मोटरसाइकिल स्प्लेंडर (बिना नंबर)

 

 

पुलिस टीम

 

 

 

* श्री सुशील जोशी – प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा

* उ0नि0 जगबीर सिंह

* अ0उ0नि0 पुष्कर आर्या

* का0 महबूब अली

* का0 सुनील कुमार

 

बनभूलपुरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

 

 

 

Ad