नैनीताल: 5 दुकानें व मकान जलकर हुए राख, भवाली बाजार में मचा हड़कंप ऊंची-ऊंची लपटें देख सहमे लोग

bhashhanae-aganakada-ma-paca-thakana-oura-makana-jalkara-rakha_1dc4454e2edcdf872fe76df1d48c2f73
खबर शेयर करें -

नैनीताल में भवाली के देवी मंदिर के पास सोमवार की रात 8 बजे शॉर्ट सर्किट से पांच दुकानों और उनके ऊपर बने मकान भीषण आग से जलकर राख हो गए। एक दुकान में लगी आग ने चार और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और मुख्य बाजार आग की लपटों से धधक उठी। प्रथम तल पर दुकानों में लगी आग ने दुकानों के ऊपर मकानों को भी राख कर दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। आग लगने के काफी देर बाद तक यहां फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे मगर तब तक लाखों रुपयों नुकसान हो चुका था।

 

 

 

सोमवार शाम करीब आठ बजे एक दुकान से आग की लपटें उठना शुरू हुईं। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते दुकान ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि एक के बाद एक अगल-बगल की चार और दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड वाहनों के पहुंचने तक लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी और डिब्बों से पानी डालकर आग बुझाने में लगे रहे, लेकिन आग की लपटें तेज होने से काबू नहीं पाया जा सका। लोग लाचार होकर दुकान और घरों को जलता हुआ देखते रहे। फायर ब्रिगेड के वाहनों ने रात करीब 10.30 बजे आग पर काबू पाया। विकराल आग ने नीरू बधानी, बब्बू अहमद, महेश कनौजिया, नासिर, लक्ष्मी नेगी और कमला चौधरी की दुकानों को तबाह कर दिया। दुकान स्वामियों ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते एक दुकान से अन्य दुकानों में लग गई। उन्होंने कहा कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

 

बाजार में आग के चलते ऊर्जा निगम ने बाजार क्षेत्र के एक फीडर की लाइट सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी थी। एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली तीन घंटे तक बंद रही। जल संस्थान के आरपी डोभाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए विभाग की ओर से फायर ब्रिगेड वाहनों में पानी के टैंकर भराए।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

 

 

मुख्य मार्ग के समीप लगी दुकानों की आग बहुत विकराल थी। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इससे घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। आग की भयावहता से हर कोई हैरान और चिंतित था।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

 

 

SP, सीओ पहुंचे मौके पर
आग लगने की सूचना पर एसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ प्रमोद साह ने मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों का पता लगाया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पांच दुकानों और मकान में आग लगते ही फायर ब्रिगेड के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने आग में बुझाने में काफी मदद की। आग लगने के स्पष्ट कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को जांच करने के बाद ही नुकसान का पता चल पाएगा।

Ad Ad