सांसद बलूनी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात की और इन परियोजनाओं पर की चर्चा

FB_IMG_1750078263919
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर मुनि की रेती, तपोवन में बॉटल नेक (संकीर्ण सड़क) की बहुत बड़ी समस्या है। खासकर चार धाम की यात्रा के समय इस क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने के कारण अक्सर जाम लगता है जिससे यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को भारी परेशानी होती है। साथ ही, गढ़वाल में कई जगह बॉटल नेक और स्लाइड जोन्स की दिक्कतें है। इससे स्थानीय लोगों को कई बार विशेष तौर पर बारिश के मौसम में आवागमन में परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

इन सभी समस्याओं को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री आदरणीय Nitin Gadkari से लंबी चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले एक पखवाड़े में ही वे मेरी उपस्थिति में गढ़वाल लोक सभा में बॉटल नेक, स्लाइड जोन्स और सड़कों की समस्या को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे और इन सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाएंगे।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

गढ़वाल लोक सभा की सड़क संबंधी सभी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में यह मील का पत्थर सिद्ध होगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय नितिन गडकरी जी का हृदय से आभार!