प्रदेशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन, मानसून सीजन के बीच परखी आपदा की तैयारी

07_05_2025-mock-drill-4_23933025
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में आफत की बारिश जारी है ऐसे में मानसून के बीच आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें बाढ़ और जलभराव की आपदा से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया गया

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील चंपावत जिले देहरादून और हरिद्वार में आपदा को लेकर माक ड्रिल की गई। जनपद चंपावत के पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा के कारण तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) अंतर्गत बांटनागाड़ नाला, थवालखेड़ा, छीनीगोठ, ग्राम देवीपुरा, बनबसा तथा चंदनी (आनंदपुर) क्षेत्रों में अचानक जल स्तर बढ़ने और सूखे नालों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की परिकल्पना की गई।आपदा की सूचना मिलते ही जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, चंपावत और तहसील स्तरीय आईआरएस प्रणाली सक्रिय हो गई।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष से सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्यों की योजना तैयार कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रेस्क्यू टीमों के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया घटना में जनहानि शून्य रही।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

मानसून सीजन के बीच आपदा की तैयारी को परखने के लिए देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हरिद्वार जिले की तीन तहसीलों में पांच स्थानों पर हुई अलग-अलग घटनाओं पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन ने राहत बचाव कार्य किए। हरिद्वार के विष्णु घाट पर भी गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने की घटना पर राहत बचाव टीमों ने क्विक एक्शन करते हुए प्रभावितों को जिला अस्पताल भेजा। हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम से पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए रखी। वहीं देहरादून और उद्यमसिंह नगर में भी अलग अलग घटनाओं को लेकर मॉकड्रिल हुई जिसमें आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई और तुरंत राहत बचाव कार्य किया

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

Ad Ad