आरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही, जिले में 1827 वाहनों का चालान और 17 वाहन सीज…

Screenshot_20240424_080600_Gallery
खबर शेयर करें -

परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के दृष्टिगत अप्रैल माह में जनपद नैनीताल के अन्तर्गत कार्यरत प्रवर्तन दलों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1827 वाहनों के विभिन्न अभियोगों में चालान किये गये तथा 17 वाहनों को सीज किया गया।

इस दौरान 1342600 (तेरह लाख बयालिस हजार छः सौ रुपये) का चालान प्रशमन भी वसूला गया। अप्रैल माह में लोक सभा निर्वाचन में परिवहन विभाग द्वारा पर्याप्त वाहन व्यवस्था के करने के साथ-साथ विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों/परिचालकों के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्यवाही भी की गयी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

85 ओवरलोडिंग, 44 बिना फिटनेस, 84 बिना लाईसेंस, 41 बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, 223 तेज रफ्तार के अभियोगों में चालान के साथ-साथ 661 मामलों में लाईसेंस के विरुद्ध कार्यवाही की भी संस्तुति की गयी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

इस दौरान 718 वाहनों के बिना हेल्मेट, 61 वाहनों के बिना सेफ्टी बेल्ट के अभियोगों में चालान किये गये। आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत सभी प्रवर्तन दलों को लगातार प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

Ad