ब्रेकिंग उत्तराखंड– स्पा सेंटर में चल रहे अनैतिक कार्य पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, तीन लोगों को किया गिरफ्तार, दो युवतियों को कराया आजाद, स्पा संचालक मौके से फरार।

spa-centre-being-used-for-prostitution-780x470-1.jpg
खबर शेयर करें -

हरिद्वार– पुलिस ने शनिवार देर शाम भगवानपुर इलाके में छापा मारकर चलाए जा रहे एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. जहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं स्पा सेंटर का मालिक मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को “बचाया” और उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया। पुलिस अब स्पा सेंटर के मालिक की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

बताया जाता है स्पा सेंटर भगवानपुर थाने के समीप जिला पंचायत बाजार से सटे एक दुकान में संचालित हो रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ स्पा सेंटर में छापेमारी की।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और दो महिलाओं को बचाया। स्पा सेंटर का मालिक भगवानपुर निवासी बिट्टू गुर्जर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

पुलिस पकड़े गए लोगों को थाने ले आई जहां उनसे पूछताछ की गई। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दोनों महिलाओं को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Ad