लालकुआं–शीर्ष नेतृत्व और नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों का बिंदुखत्ता में हुआ जोरदार स्वागत..

0
Screenshot_20230429_120203_WhatsApp
खबर शेयर करें -

लालकुआं–यहां पुराना बिंदुखत्ता स्थित स्वयंवर बैंकट हॉल में मण्डल अध्यक्ष जगदीश पंत के नेतृत्व पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट उपस्थित रहे।

पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांता गड़िया ने घोषित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सरिता बोरा, जानकी बिष्ट, हेमा काण्डपाल, महामंत्री योगिता पाण्डे, हेमा कार्की, मंत्री नीतू जोशी, कमला देवी, जानकी बिष्ट, कोषाध्यक्ष गुड़िया जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी दीपा भट्ट, आईटी संयोजक कमला सिंह को पद की नियुक्ति दिलवाई।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित मण्डल अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों को प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने सम्मान सम्मानित किया तथा पार्टी की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह भी पढ़ें:  नशे पर भवाली पुलिस का शिकंजा: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार...

मंडल अध्यक्ष गढ़िया तथा समस्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व को यह विश्वास दिलाया कि कंधे से कंधा मिलाकर आगामी चुनावों में अपनी पूरी लगन व निष्ठा से कर्तव्य पथ पर चलकर भाजपा का परचम लहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *