लालकुआं– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा का सरकार पर जुबानी हमला, पढ़िए पूरी खबर…

0
FB_IMG_1675496656139
खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्दुचोड– राज्य सरकार मंदी की मार पहले से ही झेल रहा है, अब मंत्रियों और अधिकारियों के वाहन सुविधाएं बढ़ाने के लिए वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। मंत्रियों और अधिकारियों के लिए 25 लाख तक की गाड़ी खरीदने का रास्ता साफ।

परिवहन विभाग की संशोधित वाहन खरीद नीति को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। अब मंत्रियों, सीएस, एसीएस, डीजीपी समेत अन्य अधिकारियों के लिए खरीदी जा सकेंगी, 25 लाख तक की कारें।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

10 फरवरी को होने वाली कैबिनेट में आएगा नई वाहन नीति खरीद का प्रस्ताव। उसके बाद 31 मार्च से पहले खरीदी जा सकती हैं 1500 लग्जरी गाड़ियां, वही लग्जरी गाड़ियों की खरीदारी को लेकर हरेंद्र बोरा ने सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

उन्होंने बोला राज्य पहले से ही आर्थिक मंदी की मार झेल रहा है, जोशीमठ जैसी धार्मिक जगह पर आपदा आई हुई है, वहां के लोगों के पुनर्वास और उनको मुआवजे से ज्यादा जरूरी काम लग्जरी गाड़ियों की खरीदारी लग रही है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की तनख्वाह देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है, आखिर लग्जरी गाड़ियों को खरीदने के लिए सरकार का पैसा कहां से आ रहा है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *