लालकुआं विधायक और हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार, एक दशक से चली आ रही समस्या का महज 10 दिनों में हुआ समाधान…

FB_IMG_1749998609789
खबर शेयर करें -

 

 

एक दशक से चली आ रही समस्या का महज 10 दिनों में समाधान किए जाने से उत्साहित ग्रामीणों ने जताया लालकुआं विधायक ओर हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष का आभार।

 

हल्दूचौड़।

ग्राम पंचायत गंगापुर कबड़वाल के हरिपुर भानदेव के ग्रामीणों की एक दशक से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या का शनिवार को समाधान हो जाने पर ग्रामीणों क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और भाजपा हल्दूचौड़ मंडल के अध्यक्ष विजय रोहित दुमका का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

 

गौरतलब है कि गंगापुर कबड़वाल ग्राम पंचायत के हरीपुर भानदेव गांव के ग्रामीण पिछले एक दशक से लो वोल्टेज की ज्वलंत समस्या से जूझ रहे थे तमाम शिकायतों के वावजूद महकमे की हीलाहवाली से नाराज ग्रामीणों द्वारा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक को अपनी ब्यथा से अवगत कराया गया।

 

 

ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्या का संज्ञान लेते हुए विधायक डॉ बिष्ट ने अधिकारियों को अविलंब समस्या के समाधान को निर्देशित किया और महज 10 दिनों के अंतराल में विभाग द्वारा शनिवार को 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर ग्रामीणों के समक्ष एक दशक से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या का समाधान कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

 

 

समस्या का समाधान होते ही उत्साहित ग्रामीणों ने विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट और हल्दूचौड़ मंडल के अध्यक्ष विजय रोहित दुमका का आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास किया जा रहा है जिसकी चहूं ओर प्रशंसा हो रही है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की समस्या थी। इस बारे जैसे ही विधायक को जानकारी मिली तो विधायक ने समस्या को गंभीरता से लिया और जो कार्य 10 वर्षों से लंबित था उसे धरातल पर मूर्त रूप दिया गया जिसके लिए ग्रामीण उनके आभारी हैं।

 

 

 

Ad Ad