काठगोदाम/दमुवाढुंगा–विधायक भगत की मौजूदगी में शुरू हुआ राजस्व विभाग का सर्वे, टीम ने पिलर लगाकर सर्वे की करी शुरुआत…

FB_IMG_1759064277441
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी: शहर के दमुवाढुंगा क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित राजस्व सर्वे का कार्य आज से शुरू हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र में पिलर लगाकर सर्वे की शुरुआत की।

 

 

 

 

हल्द्वानी, इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला,मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट,समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

 

प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडे और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट भी मौके पर उपस्थित रहे।

 

 

 

 

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में दमुवाढुंगा में सर्वे कार्य को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में कई बार बैठक भी हो चुकी थी। नवरात्र से सर्वे शुरू होना था, लेकिन अब कार्य का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। सर्वे डीजीपीएस सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा और इसमें वन विभाग की भी भागीदारी होगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

 

दमुवाढुंगा क्षेत्र नगर निगम के तीन वार्डों में फैला हुआ है, जहां करीब 40 हजार की आबादी निवास करती है। सर्वे पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

Ad